भारत की विविधता का संदेश देते हुए सजी हुई मनमोहक रंगोली, ऐड-मैड शो में क्रिएटिविटी का प्रदर्शन, मेहंदी और टैटू में कलाकारी का शोकेस लोगों के उत्साह को चरम सीमा पर बढ़ा रहे थे। एक तरफ जहाँ नुक्कड़ नाटक में सामाजिक विषयों को अत्यंत ही रोचक तरीके से उकेरा गया, वहीँ प्रतिभा एवं ऊर्जा का अथाह समन्दर टैलेंट हंट में देखने को मिला। प्रतिभागियों को बोरवन के अंदर छिपे हुए क्लू को ढूंढ़कर लाना एक रोमांचकारी अनुभव रहा। ये झलकियाँ थीं संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज मेगा इवेंट कार्निवाल की, जहाँ 8 इवेंट्स, 30 से ज्यादा कॉलेज एवं 3000 से ज्यादा प्रतिभागियों का संगम हुआ। शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य पर जहां डांसर्स का प्रदर्शन लाजवाब था, तो वहीँ न्यूज़पेपर ड्रेस, ट्रेजर हंट, फ्लेमलेस कुकिंग में निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की बखूबी प्रशंसा की। इस अनूठे कार्यक्रम में आयोजन के सारे सूत्र मैनेजमेंट की छात्राओं ने बखूबी संभाल कर रखे थे। यह कार्निवाल का दसवां वर्ष है, जहां पर विभिन्न प्रकार के हुनर को एक मंच पर पिरोया जाता है। इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण था संकल्प वशिष्ठ बैंड के द्वारा एक रोमांचकारी प्रस्तुति, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हीरो ज्ञानचंदानी जी, डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर एवं ग्रुप एडवाइजर श्री पी. ऐस. राठौर ने सभी इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं सबसे अधिक प्रतियोगिताओं में जीतने पर संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं आईपर पी. जी. कॉलेज को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की।
हुनर एवं उत्साह का महाकुंभ कार्निवाल 2025SHIM Jigyasa 2026: The College Fest in Bhopal Where School Students Took the Stage

Rated 5 out of 5